सतना।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को पूर्व विधायक श्री यादवेंद्र सिंह के सतना में कचनार ग्राम स्थित निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवदना व्यक्त की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यतेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, श्री बालेंद्र गौतम सहित सहित पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह के परिजन उपस्थित रहे।