सागर। महावीर जयंती के एक दिन पूर्व जैन धर्म के अनुयायियों ने विशाल अहिंसा वाहन रैली का आयोजन किया रैली के पूर्व महासागर महाराज ने प्रवचन दिए ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुनि श्री महासागर महाराज ने कहा कि एकता में रहने पर परिवार करोड़पति रहते हैं और परिवार में विघटन होने में परिवार के सदस्य लखपति बन जाते है यह परिवार और समाज की हालत है सागर में बहुत बड़ी समाज है धर्म में नाम को लेकर के जो बंटवारा हो रहा है वह कुछ स्वार्थी लोग हैं। मुनि श्री ने कहा कि सच्चा जैनी दिगंबरत्व में बंटवारा नहीं करेगा सम्यक दृष्टि किसी नाम का भक्त नहीं होता है वह जैन धर्म और दिगंबरत्व का भक्त होता है कोई भी संघ के साधु सागर आए सबके साथ पूरी समाज को रहना चाहिए। इसे ही प्रभावना का अंग कहा गया है जहां पर स्वार्थ घुसता है वहां पर अलगाव होता है और धर्म कमजोर होता है। युवाओं को धर्म के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। युवाओं के माध्यम से धर्म आगे बढ़ेगा युवाओं को चाहिए धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित होना चाहिए।
मुनि श्री ने कहा कि सागर में महावीर जयंती एक मत की होना चाहिए अलग-अलग नहीं होना चाहिए और वीतराग मंडल का गठन करना चाहिए। प्रतिभास्थली की रचना दीदी ने जबलपुर प्रतिभास्थली स्कूल में बच्चियों को प्रवेश करने के लिए अपनी बात रखी।
वाहन रैली गौराबाई जैन मंदिर से शुरू होकर तीनबत्ती, कोतवाली, सराफा बाजार, चमेली चौक, मोतीनगर थाना, राहतगढ़ बस स्टैंड, विजय टॉकीज चौराहा, गुजराती बाजार, वर्णी कॉलोनी, कीर्ति स्तंभ, बस स्टैंड, सिविल लाइन, गोपालगंज, कॉरिडोर होकर के वापस गौरा बाई मंदिर में समाप्त हुई जैन मिलन सागर द्वारा आयोजित इस रैली में सागर के विधायक शैलेंद्र जैन, संतोष घड़ी, मुकेश जैन ढाना, श्रीकांत जैन,संजय शास्त्री, राजकुमार पडेले, शहर सैकड़ो की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस रैली में अपने वाहन लेकर के साथ चल रही थी