नगर में जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प बरसा कर किया जोरदार स्वागत
सी एल गौर रायसेन
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नगर की श्रीजी सिटी कॉलोनी स्थित खुन खुन बाग वाले हनुमान दादा के दरबार में 29 मार्च से श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का संगीतमय आयोजन शुरू हो गया है, रविवार को नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, माताएं बहने, बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।

शोभा यात्रा सागर मार्ग,तिराहा,गंज बाजार रामलीला गेट, महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा, रामलीला कॉलोनी, तालाव मोहल्ला, श्रीजी सिटी कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने कलश शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में श्री राम कथा वाचक पंडित रामजी कृष्ण महाराज जो कि अपने श्री मुख से राम कथा का वाचन करेंगे वही श्री सीताराम महायज्ञ में पंडित नितिन शास्त्री महाराज यज्ञाचार्य की मौजूदगी कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर के प्रमुख पंडित विकास शर्मा ने उपरोक्त दोनों ही धार्मिक कार्यक्रमो में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील सभी सनातन धर्म प्रेमियों से की है।