मंत्री विजय शाह ने 21 हजार की राशि प्रदान कर किया सम्मान
दूरभाष से श्रीमती अर्चना बागड़ी से बात कर दी बधाई,बढ़ाया हौसला
रायसेन । रायसेन जिले अंतर्गत गौहरगंज विकासखण्ड के औबेदुल्लागंज स्थित आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती अर्चना बागड़ी को छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए कुंअर विजय शाह , जनजातीय कार्य मंत्री म.प्र. शासन द्वारा नगद राशि रूपए 21,000/- का पुरस्कार प्रसन्न होकर प्रदान किया गया
।श्री शाह ने दूरभाष पर छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अर्चना बागरी के छात्रावास संचालन के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की गई। श्री शाह ने अन्य छात्रावासों से भी भीउत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त करने का आव्हान किया।प्रेम कुमार पाण्डेय, संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास भोपाल संभाग भोपाल द्वारा विभाग की ओर से राशि श्रीमती बागड़ी के बैंक खाते में डाली गई।