भजन-कीर्तन, गम्मत और विशाल भंडारा हुआ
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत गीदगढ़ के पहाड़ पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर गुफा मंदिर पर रंग पंचमी के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल बना हुआ था
देहरी निवासी नवल सिंह मीणा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और पारंपरिक गम्मत की प्रस्तुति देर शाम तक देते रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहेगा।
रंग पंचमी के दिन मंदिर परिसर में दिनभर विशाल भंडारे का आयोजन होता रहा। जिसमें श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद स्वरूप भोजन की प्राप्त किया। आयोजन में करीब 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण पहुंचे।

इस दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग पंचमी का त्यौहार मनाते रहे। सिद्धेश्वर गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पहाड़ पर स्थित मंदिर में हर वर्ष रंग पंचमी पर इस तरह के धार्मिक आयोजन से मेले जैसा माहौल बन जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्री सिद्धेश्वर मंदिर 351 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह पर पूरे वर्ष भर एक छोटे से कुंड में पानी भरा रहता है। इस कुंड से जितना पानी लेते हैं उतना पानी फिर भर जाता है आज तक कोई पता नहीं लगा पाया कि यह पानी आता कहां से है। आसपास के ग्रामीण स्कूल को चमत्कारी मानते हैं इसलिए यहां पर हमेशा धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं।