मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आपसी सौहार्द व उमंग का पर्व रंग पंचमी ग्रामीण इलाकों में बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रंग पंचमी का त्योहार पर लोग उल्लास व उमंग में सराबोर होते रहे। रंग पंचमी के दिन दोपहर तक लोग गीले रंगों से होली खेले और शाम होने पर गुलाल से आनंद लिया। लोग एक-दूसरे के आवास पर पहुंच कर गुलाल और गले लगा कर बधाई देते रहे। दीवानगंज सहित आसपास के गांव अंबाडी, सेमरा, नरखेडा, नीनोद, जमुनिया, मुस्काबाद, मुड़ियाखेड़ा, सत्ती, बांसिया, काली टोर, पिपरई,बरजोरपुर, सरार, बालमपुर ,देहरी, मुनारा, कायम पुर संग्रामपुर, भील टोला सहित आसपास के गांवों में रंग व गुलाल के साथ एक-दूसरे से गले लगाकर शुभकामनाएं देते दिखे। रंग पंचमी नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पूरे उत्साह व शांति के साथ मनाई गई। बच्चों ने तो सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाना प्रारंभ कर दिया था।

युवाओं की टोलियां सुबह से ही रंग-बिरंगी टोपियों को पहन कर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। इसमें कोई भाग रहा था तो कोई दौड़ रहा था उत्साह के साथ शाम से ही देर रात तक घर पर आने-जाने वालों को लोगों ने तमाम पकवानों जैसे गुझिया, चिप्स, पापड़, भजिया आदि खिलाया। सभी गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया जिसमें ग्रामीण सम्मिलित होकर नाचते हुए नजर आए। ग्रामीणों में इस बार रंगों के डालने से अधिक गुलाल लगाने के प्रति देखा गया। दोपहर होत-होते ग्रामीण अंचलों में जुलूस निकालना प्रारंभ हो गया। जुलूस का हर घर के सामने गुलाल और रंगों से स्वागत किया गया।