Let’s travel together.

वरुण गांधी ने अग्निवीर को पेंशन मिले इसके लिए अपनी पेंशन छोड़ने का ऐलान किया

0 139

उन्होंने सांसद/विधायक को मिलने वाले पेंशन पर उठाये सवाल

नईदिल्ली।वरुण गांधी ने अग्निवीर को पेंशन मिले इसके लिए अपनी पेंशन छोड़ने का ऐलान करते हुए सांसद/विधायक को मिलने वाले पेंशन पर सवाल उठाया है।

अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ तल्ख रूख अपनाए हुए हैं। सेना में भर्ती की नई योजना के तहत चार साल की देशसेवा के बाद अग्निवीरों को पेंशन नहीं दिए जाने को लेकर वरुण गांधी ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूँ।

बीजेपी सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा, अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नही हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह ‘सहूलियत’ क्यूँ?
राष्ट्ररक्षकों को पेन्शन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूँ।


क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेंशन छोड़ यह नही सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?

इससे पहले भी वरुण गांधी अग्निपथ को लेकर अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से हक की आवाज उठाने की सलाह दी थी। अग्निपथ ही नहीं वरुण गांधी केंद्र सरकार के कई फैसलों और कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811