शरद शर्मा बेग़मगंज रायसेन
कायस्थ महासभा बेगमगंज द्वारा फाल्गुनी दोज पर अपने आराध्य संपूर्ण ब्रह्मांड के समस्त प्रणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात का पूजन अर्चन विधि विधान भव्यता के सांथ किया गया।
इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित हुए। जिन्होंने पूजन अर्चन की साथ ही समाज ने आपसी प्रेम का प्रतीक होली महोत्सव को धूमधाम से मनाया।
सभी ने अपनों को रंग गुलाल लगाकर आशीष दिया होली मिलन समारोह के उपरांत खीर प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय खरे ने की।मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव रहे।आयोजन में पूर्व अध्यक्ष नवीन सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव, राजीव खरे, कायस्थ महासभा अध्यक्ष गिरीश सक्सेना ने सभी वरिष्ठ समाजजनों का गुलाल लगाकर सम्मान किया और समिति के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आत्मीय आभार व्यक्त किया ।
साथ ही बड़ी संख्या में पधारे सभी मातृशक्ति ,महानुभावों की सहयोगात्मक उपस्थिति की साधुवाद प्रस्तुत किया। आयोजन इस आयोजन में बड़ी संख्या मैं कायस्थ समाज की महिलाओं समाजबंधुओ ने बड़ी संख्या मे भाग लिया।
फोटो – कायस्थ समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।