रायसेन । राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण अंतर्गत जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन किया गया ।जिसमें विस्तार से ड्रॉ एम डी भारती जिला फ्लोरोसिस कंसल्टेंट एवं नोडल अधिकारी के विस्तार से बीमारी के बारे में बताया गया।
कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि जो विकासखंड फ्लोराइड के ज्यादा प्रभावित हे उन विकास खंड में ज्यादा ध्यान दिया जाए तथा इन विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय फ्लोरोसिस कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया जाए जिसमें विकास खंड गैरतगंज, वैगमगंज, सिलवानी एवं उदयपुरा में ज्यादा ध्यान दिया जाए साथ ही पीएचईडी विभाग को आदेश दिया कि संपूर्ण जिले में जितने भी पानी के श्रोत हे उनमें फ्लोराइड की जांच की जाए तथा आम जन को फ्लोरोसिस के प्रति जागरूक किया जाए।
इस कार्यशाला में कमल सोलंकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मनोज उपाध्याय अपर कलेक्ट गिरीश कांबले लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, डी डी रजक जिला शिक्षा अधिकारी, एडिशन डायरेक्टर महिला बाल विकाश विभाग, एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच एन मांड्रे सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान एवं बीएमओ तथा सीडीपीओ ऑनलाइन वीसी के माध्यम जुड़े थे