भोपाल। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में होली पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. रामकुमार स्वर्णकार सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं एमएड-बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

होली पर्व पर आगामी दो दिनों के अवकाश को ध्यान में रखते हुए संस्थान परिवार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहले ही होली का उत्सव मना लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा परिसर रंगों की खुशियों से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।