रायसेन। चश्मे की दुकान चलाने वाले नीलेश गोयल की बेटी श्रुति गोयल ने किया रायसेन जिले का नाम रोशन बनी जिले की महिला कंपनी सेक्रेट्री।श्रुति की इस सफलता से जिले में हर्ष का माहौल।
रायसेन नगर की बेटी श्रुति गोयल ने अपना और अपने परिवार सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।आपको बता दें कि रायसेन में चश्मे की दुकान चलाने वाले नीलेश गोयल की छोटी बेटी श्रुति गोयल ने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा पास कर रायसेन जिले में पहली कंपनी सेक्रेटरी बनने का गौरव हासिल किया है जहां श्रुति की इस सफलता से उसके परिजन अत्यंत प्रसन्न है तो वहीं जिले भर में खुशी का माहौल है।श्रुति अपनी इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता और बड़ी बहन को सहयोग और आशीर्वाद विशेष रूप से मानती हैं।श्रुति के माता-पिता का कहना है कि बेटी किसी बेटों से कम नहीं होती और उनकी बेटी ने रायसेन में पहली कंपनी सेक्रेटरी बनकर उनका और रायसेन जिले का मान बढ़ाया है हम बहुत प्रसन्न हैं।
कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी कर रहे बच्चों से श्रुति कहना चाहती है कि सफलता जरूर मिलती है बस सच्चे मन से प्रयास करते रहना चाहिए और आपको लंबे समय के लिए सोशल मीडिया का त्याग करना होगा तो आप सफल जरूर हो जाएंगे।आपको बता दे कि श्रुति की बड़ी बहन निभा ने भी चार साल पहले जिले की पहली सीए बनकर जिले का नाम रोशन किया था।