मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
कस्बे के निवासी प्रशांत विश्वकर्मा पिता मूलचंद विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, ने बुधवार को घोषित कंपनी सेक्रेट्री (सीएस) की प्रोफेशनल परीक्षा के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आधिकारिक रूप से सीएस बनने वाले वे दीवानगंज के पहले युवक बन गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और मजबूत संकल्प का परिणाम मानी जा रही है। सीमित संसाधनों के बीच रहकर उच्च व्यावसायिक परीक्षा पास करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
प्रशांत के पिता की दीवानगंज में होटल संचालित करते हैं इस होटल के रहते हुए उन्होंने अपने पुत्र को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है।उनके पिताजी ने बताया कि मेरा पुत्र पहले से ही काफी मेहनती है दिन-रात पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचा है इस पर मुझे आज बहुत खुशी हो रही है।
प्रशांत की इस सफलता पर दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। उनके शुभचिंतकों में जीवन मालवीय, कमलेश साहू, सुरेश साहू, मुकेश साहू, राकेश सोनी, अमित सक्सेना, बादाम विश्वकर्मा, मुकेश नायक सहित अनेक ग्रामीणों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्रामीणों का कहना है कि “छोटे कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन पेशेवर परीक्षा पास करना बड़ी उपलब्धि है। प्रशांत ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।