Let’s travel together.

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त

0 11

– क्षेत्र में हड़कंप, इससे पहले भी की गई थी क्षेत्र में मोटर जप्त

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज क्षेत्र के जमुनिया और हिनोतिया गांव में बिजली विभाग ने गुरुवार देर शाम को बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। डेढ़ लाख रुपए से अधिक विद्युत बिल बकाया होने पर विभागीय अमले ने दो किसानों की सिंचाई मोटर जब्त कर ली।

कार्रवाई के दौरान सलामतपुर विद्युत केंद्र के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा बिजली विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संबंधित किसानों पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था, नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद यह जब्ती कार्रवाई की गई।
जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, वे शीघ्र बिल जमा करें, अन्यथा बिजली विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बकाया वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के बाद पूरे दीवानगंज क्षेत्र में बकायेदार उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है। किसान और उपभोक्ता बिजली बिल जमा कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बिजली विभाग द्वारा मेढ़की, कुलहड़िया, अंबाडी और महुआखेड़ा गांवों में बकाया वसूली अभियान चलाकर कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि बकायेदारों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इनका कहना हे 

किसानों को कई बार नोटिस दिए गए थे कि अपना बिजली बिल जमा करें। बार-बार नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए जिस कारण बिजली विभाग द्वारा उनकी मोटर जप्त की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी इसलिए सभी उपभोक्ता अपना बिजली का बिल समय पर जमा करें।
मनीष कुमार श्रीवास्तव जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |     पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक     |     मंडीदीप में होली पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी     |     भोपाल में सख्त प्रशासनिक संदेश: समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई     |     रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811