विदिशा। रघुवीर चरण शर्मा स्वतंत्रता सेनानी न्यास क़े तत्वाधान मैं आज शहीद चंद्रशेखर आजाद की 97 वी पुण्यतिथि पर मेडिकल कॉलेज मार्ग पर स्थापित आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र क़ी स्वतंत्रता क़े लिए उनकी शहादत को नमन कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई ।
वक्ताओं ने देश की आजादी क़े लिए शहीद आजाद क़े त्याग और बलिदान को जूनूनी उनके देश प्रेम को रेखांकित किया l इस अवसर पर स्व. रघुवीर चरण शर्मा को भी वक्ताओं ने नगर में उनके द्वारा किये गए कार्यों क़े लिए विशेष रूप से याद किया गया उल्लेखनीय हैं कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्व. रघुवीर चरण शर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के द्वारा प्रदत्त निधि से स्थापित की गई है ।
कार्यक्रम को न्यास क़े अध्यक्ष गोविन्द देवलिया, उपाध्यक्ष अतुल शाह, राजकुमार सराफ प्रिंस, विंग कमांडर (रिटा.) अनुमा आचार्य, अरविन्द श्रीवास्तव, ने सम्बोधित किया l कार्यक्रम में अरुण अवस्थी, संतोष नामदेव ( बैंक मैनेजर ), मनीराम दांगी, कमल रैकवार , सौरभ शर्मा, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।उपस्थिति जनों क़े प्रति आभार न्यास क़े सचिव रामकृष्ण शर्मा ने व्यक्त किया
इनका कहना हे
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जाने माने पेंटर महेंद्र सोनी को बुलाकर मूर्ति के पुनः रंग रोगन किए जाने हेतु राय जानी गई,एवं सभी उपस्थित व्यक्तियों द्वारा उन्हें मूर्ति को सुसज्जित करने हेतु अधिकृत किया गया।
रामकृष्ण शर्मा सचिव,स्वतंत्रता सेनानी न्यास