Let’s travel together.

अपनी नाबालिग बेटी से रेप का आरोपी भागा जेल से, दुष्कर्म के आरोप में पोहरी जेल से दीवार बांधकर भागा

0 12

– अब पुलिस तलाश में जुटी

– जेल की दीवार फांदकर कर फरार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल की दीवार फांदकर भाग गया है अब पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है। पोहरी जेल से शुक्रवार को यह आरोपी बादाम सिंह जेल की दीवार फांदकर कर फरार हो गया। जेल से भागने की खबर के बाद हड़कंप का माहौल है अब पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है।

अपनी बेटी से दुष्कर्म का आरोप-

पोहरी जेल में अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद एक कलयुगी पिता (बादाम सिंह) जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी बादाम सिंह जेल सुरक्षा में सेंध लगाते हुए दीवार फांदकर भाग निकला। कैदी के गायब होने का पता चलते ही जेल प्रबंधन के होश उड़ गए और तुरंत पोहरी थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था-

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी पिता के खिलाफ 20 फरवरी को पोहरी थाना क्षेत्र में ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बादाम सिंह पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि 20 फरवरी की रात वह अपनी दादी के साथ सो रही थी, तभी आरोपी पिता उसे जबरन कमरे में ले गया। जब दादी ने उसे बचाने की कोशिश की और विरोध किया, तो आरोपी ने बुरा काम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |     पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक     |     मंडीदीप में होली पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी     |     भोपाल में सख्त प्रशासनिक संदेश: समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई     |     रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811