अभिषेक असाटी बकस्वाहा
थाना प्रांगण में आगामी पर्व होली (गुड़ी पड़वा), नवरात्रि, ईद उलफितर, महावीर जयंती, को लेकर शांति समिति की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सुनील केवट नायब तहसीलदार, जितेंद्र वर्मा नगर निरीक्षक, अवधेश दुबे एसआई सहित समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही !
बैठक में नगर की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच, सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने हेतु विचार विमर्श कर चक्षु अभियान के तहत सीसीटीव्ही लगाएं जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा अलग-अलग बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों ने समाधान हेतु आश्वस्त कर स्थानीय लोगों से आगामी पर्वों पर शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक के मुख्य बिंदु:
– नगर में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने का निर्णय
– संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच करने का निर्णय
– स्थानीय लोगों से आगामी पर्वों पर शांति बनाए रखने की अपील
– समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग
अधिकारियों की अपील
“हम स्थानीय लोगों से अपील करते हैं कि आगामी पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।”