Let’s travel together.

मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न

0 10

रायसेन। जिले के ग्राम मेहगांव में सेवा भारती रायसेन एवं शिव गोमती जन कल्याण समिति बारला के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा भारती मध्यभारत प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. किरण सेजवार तथा विदिशा विभाग समन्वयक राजेश भार्गव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस दौरान राजेश भार्गव ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए किशोरी विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

डॉ. किरण सेजवार ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरियों के मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर कर उन्हें आत्मविश्वास और आध्यात्मिकता की दिशा में आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने देश की वीरांगनाओं के उदाहरण देकर बालिकाओं को प्रेरित किया।
शिविर में ताइक्वांडो प्रशिक्षिका शिखा गौर ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम के दौरान करीब 150 किशोरियों को स्वच्छता किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला पूर्णकालिक रंजीत धुर्वे, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश तिवारी, बबीता साहू, रजनी अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, संस्कार और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811