Let’s travel together.

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान पर दिनेश चौरसिया को ‘कर्मयोद्धा सम्मान’

0 48

सिलवानी रायसेन। रविवार को राजधानी भोपाल के तुलसीनगर स्थित नर्मदीय समाज भवन में आयोजित असेंबली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने सहभागिता कर पत्रकारिता की भूमिका, चुनौतियों और दायित्वों पर विस्तार से मंथन किया

कार्यक्रम का मुख्य विषय “मध्यप्रदेश के समग्र विकास में पत्रकारों की भूमिका” रहा, जिसमें विशेष रूप से ग्रामीण अंचल में कार्यरत पत्रकारों के योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को भामाशाह एवं कर्मयोद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने की।

इसी क्रम में रायसेन जिले के जिला महासचिव एवं सिलवानी क्षेत्र के सक्रिय पत्रकार दिनेश चौरसिया को उत्कृष्ट पत्रकारिता, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने के लिए अतिथियों द्वारा “कर्म योद्धा सम्मान” से अलंकृत किया गया। उनके सम्मानित होने पर सिलवानी क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार सीमित संसाधनों में भी जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, जो सराहनीय है।
कार्यक्रम में सिलवानी ब्लॉक से शुभम साहू, राधेश्याम साहू, नरेश प्रताप सिंह राजपूत, केदार सिंह रघुवंशी, शिवकुमार साहू, मनोज शुक्ला, अमित राय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मेलन के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप 05 गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा     |     शिवपुरी के पूर्व सीएमओ डॉ रामनिवास शर्मा वरिष्ठ नागरिक परिषद में सदस्य नियुक्त     |     धर्मेंद्र के 300 फिल्मों के जादुई सफर और उनकी सदाबहार अदाकारी को गीत-संगीत के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी     |     जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन     |     बिना ई-टोकन खाद बांटने पर होगा लाइसेंस निरस्त     |     08 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     विकास के नाम पर हरियाली पर वार? पीएम श्री स्कूल निर्माण की आड़ में काटे सैकड़ों वर्ष पुराने पेड़     |     स्टेट हाईवे 44 पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811