Let’s travel together.

आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

0 60

– विधायक देवेंद्र पटेल के सहयोग से हुआ आयोजन हृदय रोग विशेषज्ञों ने की जांच

सिलवानी रायसेन । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम प्रतापगढ़ में दिन शनिवार को एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष वा सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के सहयोग से किया गया जिसमें दूर-दराज के ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।शिविर में भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.सी. गौतम एमडी, डीएम सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल सीने में दर्द अत्यधिक धूम्रपान से जुड़ी समस्याओं और हृदय रोगों की जांच की। सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं।

गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए भोपाल जाने के लिए उचित सलाह दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता न होने से उन्हें इलाज के लिए शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में यह शिविर उनके लिए बड़ी सौगात बनकर आया।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा धर्मवीर सिंह गजेंद्र पटेल देवराज शर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस जैथारी ब्लाक अध्यक्ष धर्मदास ईमने राजीव रघुवंशी बेरुआ भोले रघुवंशी अमीन खान अकबर खान सूर्यजीत सिंह रामबाबू ऊईके बृजेश ठाकुर धर्मेंद्र राठौड़ सुनील शर्मा, गजेन्द्र पटेल धनराज सोनू राठौर संतोष यादव रोहित पटेल शानू खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने विधायक एवं चिकित्सक दल का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811