नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के साथ धरसीवा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की बधाई भेट की स्वरचित कविता
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज भाजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने धरसीवा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दीं… इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की.नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ता आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं.नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अपनी स्वरचित कविता सुंदर ढंग से फ्रेम कराकर भेंट की इस कविता में उन्होंने मुख्यमंत्री के पंच से लेकर विधायक सांसद ओर मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचने के राजनीतिक सफर ओर इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी उनकी सादगी को अपने शब्दों में पिरोया है.वहीं छत्तीसगढ़ जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने भी जैन समाज के साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री को जैन समाज की ओर से जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं दी ओर उनके दीर्घायु की कामना की