Let’s travel together.

5 साल से निर्माणाधीन सेमरा–बनखेड़ी सड़क में 3 दिन में दरारें ग्रामीणों ने रोड में दरार पड़ने पर जांच की की मांग

0 9

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल–विदिशा हाईवे-18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पिछले 5 वर्षों से हो रहा है ठेकेदार कभी रोड पर काम चालू कर देता तो कभी बंद कर देता है।करीब 475.86 लाख रुपए की लागत से बन रही इस सड़क को लेकर अब ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है।
तीन दिन पहले ठेकेदार द्वारा गायत्री मंदिर सेमरा के सामने आरसीसी सड़क डाली गई, लेकिन उसमें शुरुआती दिनों में ही कई जगह दरारें दिखाई देने लगीं। इसे लेकर ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्लोप-नाली नहीं, सड़क जल्दी टूटेगी ग्रामीण
ग्रामीण विनोद लोधी, जितेंद्र लोधी, राहुल लोधी, विष्णु लोधी, गोविंद सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि रहवासी क्षेत्र में सड़क का उचित स्लोप नहीं बनाया गया ओर ना हि नाली निर्माण नहीं किया गया है।।

नई आरसीसी में तीन दिन में दरारें आ गईं
ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी नहीं होने से सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी और लाखों रुपए की लागत बेकार हो जाएगी।
आजादी के बाद पहली बार सड़क, फिर भी खराब गुणवत्ता”
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में देश की आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क बन रही है, लेकिन इतनी जल्दी आरसीसी में दरार पड़ना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने सड़क की तकनीकी जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
इंजीनियर बोले – तापमान से हेयर क्रैकिंग
रोड इंजीनियर अंकित लोधी ने बताया कि सड़क में दिख रही दरारें तकनीकी कारणों से आई हेयर-क्रैकिंग हो सकती हैं।
तापमान बढ़ने-घटने से आर सी सी रोड में सूक्ष्म दरारें आ जाती हैं, जो सामान्य तकनीकी समस्या है।हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सामान्य है तो भी निर्माण के समय उचित जॉइंट, क्योरिंग और जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए थी।
10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
यह सड़क बन जाने पर लगभग 10 गांवों के ग्रामीणों को सीधा आवागमन मार्ग मिलेगा। वर्षों से लोग इस मार्ग के निर्माण का इंतजार कर रहे थे, जिससे खेती-किसानी, बाजार और शिक्षा के लिए आवाजाही आसान होगी।
फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर मानक अनुसार कार्य कराया जाए, ताकि वर्षों की प्रतीक्षा का लाभ स्थायी रूप से मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     मातापिता के खाते से गायब हुए करीब नौ लाख तो पुत्र ने लगाई कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार      |     कक्षा 10 संस्कृत व 12वीं के पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, दसवीं में 103 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, स्कूल में रही सख्त चेकिंग व पुलिस तैनाती     |     कयामपुर में घर के पीछे आ खड़ा हुआ तेंदुआ गांव में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल     |     बेमौसम बारिश से किसानों की फसल चौपट गेहूं की फसल खेत में गिरी, चना की फसल भी प्रभावित     |     5 साल से निर्माणाधीन सेमरा–बनखेड़ी सड़क में 3 दिन में दरारें ग्रामीणों ने रोड में दरार पड़ने पर जांच की की मांग     |     गौहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकडे डीज़ल चोर,हाइवे पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना     |     आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का अपहरण, युवाओं को जानना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल     |     13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा     |     गैरतगंज में गूँजी जागृति यात्रा: अमेरिकी कृषि समझौते को बताया देश के साथ धोखा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811