हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नगर
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
प्रेम नगर कॉलोनी में सात दिवस शिव महापुराण की पूर्णाहुति पर एवं महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से निकल गई शिव बारात चल समारोह का भव्य आयोजन किया गया है जो प्रेमनगर कॉलोनी से प्रारंभ होकर भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा नगर शिवमय हो उठा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शिव भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ उत्साहपूर्वक बारात में भाग लिया।
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
बारात में भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर झांकियां सजाई गईं। भक्तों ने भगवान शिव का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। भूत-प्रेत और गणों की वेशभूषा में बच्चे और युवा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी एवं उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत समस्त पार्षद गण द्वारा ने पुष्पवर्षा बारात का स्वागत किया गया साथी नवीन टॉकीज चौराहे पर एवं शक्ति नगर चेनपुर रोड पर जल एवं माठा वितरण किया गया

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
थाना प्रभारी कपिल गुप्ता एवं पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई। शिव बारात में बरेली हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष, पत्रकार गण, नगर के सामाजिक संगठनों मौजूद रहे।श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगरवासी बाराती बनकर इस आध्यात्मिक उत्सव में शामिल हुए और शिव-पार्वती के विवाह की परंपरा को जीवंत किया।