ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने महाशिवरात्रि महोत्सव से दिया शांति, सद्भाव का संदेश
विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
ब्रह्माकुमारीज़ गौहरगंज, सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारीज़, सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. डॉ. रीना दीदी ने महाशिवरात्रि महोत्सव के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया कि शिव-लिंग परमात्मा शिव के ज्योति रूप को दर्शाता है। परमात्मा का कोई मनुष्य रूप नहीं है और ना ही उनके पास कोई शारीरिक आकार है। भगवान शिव एक सूक्ष्म, पवित्र व स्वदीप्तिमान दिव्य ज्योति पुंज हैं। इसीलिए उन्हें ज्योर्तिलिंग के रूप में दिखाया गया है, अर्थात “ज्योति का प्रतीक”। वो सत्य है, कल्याणकारी हैं और सबसे सुंदर परमआत्मा है, तभी उन्हें सत्यम-शिवम्-सुंदरम कहा जाता है। वो सत-चित-आनंद स्वरूप भी है।इस अवसर पर दीदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को परमात्म अनुभूति भी कराई।

शोभायात्रा और शिव बारात:
ब्रह्माकुमारीज़ गौहरगंज सेवाकेंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य चैतन्य शोभा यात्रा गौहरगंज, अमोदा में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में चैतन्य शंकर जी की झांकी सजाई गई 6 फीट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना कर पूरे नगर में भ्रमण किया गया एवं चैतन्य शंकर जी और पार्वती जी ने सभी को आशीर्वाद से भरपूर किया ।
इस शुभ अवसर पर शिव ध्वजारोहण भी किया गया एवं आदरणीय दीदी जी ने उपस्थित सभी भक्तगणों को भगवान शिव की प्रतिज्ञा करा कर शिव के ज्ञान को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में वीर सिंह, चौहान (प्राचार्य) primary शासकीय कन्या शाला स्कूल गोहरगंज
सौरभ दीक्षित जी (प्राचार्य) शासकीय कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल,गोहरगंज धर्मेंद्र सिंह जी (टीचर) शासकीय कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल, गोहरगंज, प्रमोद कुमार की ( टीचर)
शासकीय कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल, गोहरगंज, आशा वर्मा जी (सरपंच ) अमोदा, सुधा गोर जी (प्रिंसिपल)सरदार पटेल स्कूल ,गोहरगंज, बीके डॉ रावेंद्र भाई जी एवं नगर के कई प्रशासनिक और सामाजिक प्रतिनिधि भी शामिल रहे।अतिथियों का तिलक, अंगवस्त्र, एवं पुष्पमाला के द्वारा स्वागत हुआ, सभी को ईश्वरीय सौगात दी गई।शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और शिवलिंग की पूजा के साथ ‘शिव बारात’ निकली। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।