सुरेन्द्र जैन धरसीवां
धरसींवा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने हाइवे में स्थित सभी ढाबा होटलो की शिकायत एवं कार्यवाही हेतु ज्ञापन आज थाना प्राभारी को सौपे है जिसमे उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन से जो अव्यवस्था आज तक फैली है वह बन्द हो हाइवे स्थित होटलो ढाबा में रात भर खुले रहने के नियम नही फिर भी रात 11 बजे तो दूर पूरी रात खुला रहता है अधिकतर होटलो में लड़की महिलाओं द्वारा रात में भी कार्य वेटर के रूप में काम लेते हैं कानून एवं श्रम नियमो के विरुद्ध है साथ ही महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी सही नही है,
चुकी यह क्षेत्र उधोगों से घिरे रहने के कारण सतर्कता और जरूरी है
कुछ ढाबो में रात भर शराब खोरी और कुछ अपराधीक भूमिका वाले सन्दिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है क्षेत्र में।किसी प्रकार का अनहोनी न हो और अपराधियों पर लगाम लगाने का कार्य किया जाए जब ग्रामीण सड़क पर रात 10 बजे सभी दुकाने बन्द ही जाते है तो हाइवे के होटल ढाबे में पर नियम लागू हो मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव और जिला पदाधिकारी अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों सहित आवेदन दिया गया एवं जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग किया गया।