शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
कृषि उपज मंडी समिति सचिन को मंडी में कार्यरत हम मामलों एवं तुलावतियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन देकर अति शीघ्र उन्हें पूरा करने की गुहार लगाई है हम मालूम एवं तुलावती संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी व्यापारियों के प्लेटफार्म की मरम्मत कराई जाए क्योंकि उन पर गहरे गहरे गड्ढे होने से उन्हें फडों की सफाई करने में दिक्कत हो रही है। खुले जिंस की हम्माली एवं तुलाई सभी किसानों के दिलाने की व्यवस्था की जाए क्योंकि बाहर से आने वाले किसानों द्वारा पैसे देने के नाम पर हुज्जत की जाती है। वहीं हम्माल -तुलाटी सेड की नियमित सफाई एवं पंखे की व्यवस्था की जाए।
मंडी प्रांगण में अनाज की नीलामी के बाद होने वाली तुलाई यहीं पर कराई जाए क्योंकि व्यापारियों द्वारा खरीदी के बाद बाहर तुलाई कराए जाने पर उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। सभी तुलावटियों से क्रमबद्ध पद्धति से नियुक्ति करके लायसेंसधारी से ही तुलाई कराई जाए जिसकी निगरानी स्वंय तोल प्रभारी एवं प्रांगण प्रभारी करें क्योंकि बाहरी हम्माल आकर काम करने लगते हैं जिससे उन्हें नुकसान होता है। यदि कोई बाहरी हम्माल आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उपरोक्त मांगों को स्वीकृति देने का सभी हम्मालों एवं तुलावटियों द्वारा आग्रह किया गया है।