Let’s travel together.

आर-सेटी), रायसेन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

0 160

रायसेन। सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी), रायसेन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी, अभिनेता एवं पूर्व बैंकर सुनील सोन्हिया , सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेंद्र राय तथा समाजसेवी मेहरबान सिंह गुर्जर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहा।

अतिथियों ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आर-सेटी की भूमिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में आर-सेटी डायरेक्टर राकेश कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कंप्यूटर प्रशिक्षक आकाश द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811