Let’s travel together.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राजोद मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , समरसता भोज का हुआ आयोजन

0 41

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

राजोद – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रविवार को राजोद मंडल में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत श्री संत रामप्रसाद महाराज, महंत गणपतदास महाराज रामबोला आश्रम पंडित राजेन्द्र कुमार उपाध्याय – कथावाचक,श्री अंकित गजकेश्वर – मालवा प्रांत पर्यावरण गतिविधि प्रमुख,श्रीमती ज्योति वर्मा – राष्ट्रीय सेविका समिति जिला कार्यवाहिका, दीपक जी वीर मंडल संयोजक के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ किया। सर्वसमाज द्वारा आगंतुक अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। अतिथि परिचय गौरव साहू द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम को राष्ट्रभक्त संत श्रीसंत रामप्रसाद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम हमारी हिन्दू संस्कृति को भूलते जा रहे है। हमें अपने गांव में हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिखा रखना चाहिए , मस्तक पर तिलक लगाना। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। श्रीमती ज्योति वर्मा राष्ट्रीय सेविका समिति जिला कार्यवाहिका ने उपस्थित राष्ट्रभक्तो से कहा कि हमारा हिन्दू धर्म हमे समानता का व्यवहार सिखाता है हमे कभी किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज हम मनमुटाव व विचारों के मेल ना होने के कारण कुटुंब प्रबोधन नहीं कर पा रहे है हमे सप्ताह में एक बार परिवार के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। हमें अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। हमें अपने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना चाहिए।बच्चे अपना हमें सामाजिक धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित राजेन्द्र उपाध्याय ने सनातन संस्कृति के बारे में अवगत कराया।
वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए अकिंत गजकेश्वर ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई ओर हम आज शताब्दी पर्व मना रहे है। संघ हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। संघ संचलन के माध्यम से समाज में जाता है संघ ही वो संगठन है जो सौ वर्षों से प्रतिदिन कार्य कर रहा है। हम वो हिंदू समाज है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हिन्दू होने के नाते हिन्दू समाज के हर आयोजन में हम एकजुट होकर जाएंगे। हमारा भारत विश्वगुरू बने ये कल्पना है हमारी। । ग्राम में हर त्यौहार से जात पात से हटकर एकता के साथ मानना चाहिए। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेकों बलिदान दिए है तब जाकर हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसे अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर को बनने के साथ ही भगवान राम की दिव्य स्थापना को देखने का सौभाग्य मिला है। हमे अपने धर्म के लिए सारे कार्य को छोड़कर तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात समरसता भोज में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन गौरव साहू ने किया व आभार राहुल राठौड़ ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हर्षोल्लास , देशभक्ति एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,सागर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया झंडावंदन,परेड की सलामी ली     |     आर-सेटी), रायसेन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया     |     पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत की पहल से बम्होरी में तीन दिन से जारी आंदोलन समाप्त, बाजार पुनः खुला     |     77वां गणतंत्र दिवस समारोह  धूमधाम से मनाया, मुख्य मंत्री के संदेश का हुआ वाचन     |     जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण     |     सतलापुर में कथित धर्मांतरण की कोशिश, पुलिसपहुंची, विहिप का हंगामा      |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर राजोद मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न , समरसता भोज का हुआ आयोजन     |     हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस     |     रायसेन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया     |     कोतवाली रायसेन पुलिस ने महज 24 घंटे में VIP कॉलोनी एवं भारत विहार कॉलोनी की चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811