Let’s travel together.

संत बाबा गाडगे महाराज की पुण्यतिथि मनाई

0 98

रायसेन। रायसेन में इंडियन चौराहा ज्योति फोटो फ्रेमिंग सेंटर पर महू के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति के माध्यम से संत गाडगे महाराज जी की पुण्यतिथि मनाई गई उपस्थित वक्ताओं द्वारा संत गाडगे महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संत गाडगे महाराज के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं संत गाडगे महाराज जी आपस में परम मित्र थे और दोनों के विचार आपस में मिलते-जुलते थे। संत गाडगे महाराज के उपदेश भी सरल और सहज होते थे।वो अपने कीर्तनों में कहा करते थे कि चोरी मत करो, साहूकारों से कर्ज मत लो, व्यसनों में लिप्त मत हो, भगवान और धर्म के नाम पर जानवरों को मत मारो, जातिगत भेदभाव और छुआछूत का पालन मत करो। उन्होंने आम लोगों के मन में यह बात बैठाने की कोशिश की कि भगवान पत्थर में नहीं बल्कि इंसानों में हैं। संत गाडगे महाराज जी, संविधान रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के परम सहयोगी एवं मित्र भी रहे।

इस अवसर पर एडवोकेट विजय लोहट दादाभाई, बारेलाल सूर्यवंशी, सेन समाज के जिला अध्यक्ष सूर्य सेन, अखिल भारतीय रजक महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश मालवीय, सचिव संतोष मालवीय, शिवनारायण सेन, बबलू वर्मा, कर्मचारी नेता राकेश मालवीय, पत्रकार मलखान सिंह ठाकुर, पत्रकार एवं नगर अध्यक्ष राहुल मालवीय, महू के भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पत्रकार थान सिंह मालवीय, वीर सिंह कुशवाहा, रूप सिंह मालवी संतोष मालवीय, सुनील मालवी, वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा, कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता रमेश कुशवाहा, शिवनारायण सेन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811