– रोज़ सुबह गली-गली पहुंच रही कचरा गाड़ी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी में एक सप्ताह से कचरा गाड़ी गांव की गली-गली में पहुंचकर कचरा घर-घर से ले रही है सुखा और गीला कचरा अलग-अलग लिया जा रहा है।
पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण अभियान शुरू किया गया है। अब रोज़ सुबह निर्धारित समय पर कचरा उठाने वाली गाड़ी मोहल्लों और गलियों में पहुंच रही है। सफाई कर्मी प्रत्येक घर से कचरा इकट्ठा कर पंचायत द्वारा संचालित डंपिंग स्थल तक पहुंचा रहे हैं। गाड़ी के नियमित रूप से आने से ग्रामीणों को कचरा निस्तारण में बड़ी सुविधा मिल रही है। पहले कचरा खुले में फेंकने की समस्या रहती थी, जिससे गंदगी और बदबू फैलती थी। लेकिन अब घर-घर कलेक्शन से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होने लगा है।
पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, यह व्यवस्था गांव को स्वच्छ और रोगमुक्त रखने के लिए शुरू की गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे कचरे को अलग-अलग यानी गीला और सूखा करके ही गाड़ी में दें, ताकि आगे उसका सही निपटान किया जा सके।
मोनू साहू, आनंद सेन, अरुण सेन, पूरन साहू, महेश जैन, संजय साहू, वीरेंद्र साहू, और महेश साहू सहित
ग्रामीणों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि नियमित कचरा संग्रहण से गांव की साफ-सफाई में बड़ा बदलाव दिखने लगा है।
अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी एक सप्ताह से लगातार चलाई जा रही है ताकि कचरा घर-घर से कलेक्शन किया जा सके।
ग्राम सभा की बैठक में गाड़ी केमेंटेनेंस, ड्राइवर की सैलरी पर सभी सभी से चर्चा कर प्रस्ताव बनाकर ग्रामीणों से 20 से 30 रुपए प्रति घर से शुल्क लेना प्रारंभ करेंगे ताकि लंबे समय तक ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।