विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, विधायक सबनानी, प्रदेश मंत्री अग्रवाल का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर रायसेन जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे,स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के छायाचित्र के समक्ष किए श्रद्धा सुमन अर्पित
सी एल गौर रायसेन
भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी, प्रदेश भाजपा मंत्री रजनीश अग्रवाल का रायसेन भाजपा कार्यालय में आगमन हुआ जहां भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहारो से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में उन्होंने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल के साथ स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहली बार जिला भाजपा कार्यालय में आए थे जहां उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं का उनसे परिचय कराया।