शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगर में आज सहायक निर्वाचक व रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद उइके ने बीएलओ , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका एवं नगरपालिका के वार्ड प्रभारी की संयुक्त टीम के साथ वार्ड क्र. 2 मकबरा मोहल्ला के मतदान केंद्र 36 , वार्ड क्र. 1 काजी मोहल्ला के 37 , वार्ड क्र.6 पक्का फाटक, कबीट चौराहा के 39, वार्ड क्र.5 लखेरापुरा के 60 एवं वार्ड 3 चोर बावड़ी -घोषी मोहल्ला के 60 में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं के एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की संपूर्ण जानकारी हासिल करके उन्हें फॉर्म भरे के लिए समझाइश देते हुए बताया गया कि वो किस तरह से अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भरेंगे।
नगर के सभी 18 वार्डों में उक्त प्रक्रिया निर्वाचन शाखा द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।
सहायक निर्वाचक व रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया गया है। सभी मतदाता मांगी गई जानकारी निर्धारित दस्तावेज के साथ प्रोफार्म में जानकारी देकर उपलब्ध कराएं ताकि आपके नाम मतदाता सूची से कटे नहीं। जो फर्जी नाम होंगे वो जरूर सूची से कटेंगे। ध्यान रहे मतदाता सूची में फर्जी ओर दो स्थानों पर नाम नहीं होना चाहिए अन्यथा अशोभनीय स्थिति का सामना करना पड़ेगा।