मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ग्राम सेमरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के छात्र-छात्राओं और ग्राम के बच्चे सहित ग्रामीणों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ को “रन फॉर यूनिटी” के नाम से जाना जाता है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना था। दौड़ में छात्रों के अलावा पुलिसकर्मी और आम नागरिक भी शामिल हुए। जिन्हें सेमरा सरपंच भानु लोधी,थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मैराथन दौड़ पीएमश्री शासकीय स्कूल सेमरा से प्रारंभ हुई जो भोपाल विदिशा हाईवे 18 तक पहुंचने के बाद वापस स्कूल पहुंची। मैराथन दौड़ ढाई किलोमीटर की थी।

यह मैराथन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। दौड़ में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी और अन्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इस आयोजन के माध्यम से शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता का एक मजबूत संदेश दिया गया।
दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना रहा। प्रतिभागियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के नारों के साथ जोश और उत्साह से दौड़ पूरी की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सेमरा सरपंच भानु लोधी, थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और चौकी प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।