Let’s travel together.

सेल्फी प्वाइंट कर्क रेखा पर आवारा मवेशियों की धमा चौकड़ी, पर्यटक परेशान

0 50

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा सेल्फी प्वाइंट पर इन दिनों पर्यटक मवेशियों से खासा परेशान हो रहे हैं।  दिनभर आवारा मवेशी सेल्फी प्वाइंट पर बैठे रहते हैं। बाहर से जो पर्यटक आते हैं उनको कर्क रेखा पर सेल्फी लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्क रेखा पर ना तो सुलभ शौचालय की व्यवस्था है और ना ही हाईवे 18 को पार करने के लिए कोई उचित व्यवस्था है जबकि हाईवे 18 पर वाहनों का अत्यधिक आना-जाना लगा रहता है रोड को पार करने में पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि कर्क रेखा रायसेन जिले का जाना माना सेल्फी पॉइंट है इस सेल्फी पॉइंट पर भारत सहित कई देशों के पर्यटक लगातार पहुंचते रहते हैं। कर्क रेखा सेल्फी प्वाइंट को  दुनिया भर में प्रसिद्धि मिली हुई है।
प्रशासन द्वारा कुछ महीने पहले ही रोड के दोनों तरफ जहां कर्क रेखा निकली हुई है उस जगह पर 78 हजार की लागत से दोनों तरफ पत्थर के चबूतरे बने गए हैं। साथ ही  स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र का शुभारंभ स्थापित किया गया था।  ताकि पर्यटकों को सुविधा मिल सकें।  लेकिन इन चबूतरो पर आवारा मवेशी दिन रात बैठे रहते हैं और गंदगी फैलाते रहते हैं जिससे पर्यटकों में नाराजगी देखी जा रही है। पर्यटकों का कहना है कि जाने-माने सेल्फी प्वाइंट को पर्यटक विभाग द्वारा देखरेख करनी चाहिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811