राजोद-साजोद में विशाल ज्योति कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत रानीखेड़ी में मां विश्वेश्वरी मंदिर पर हुआ दीप यज्ञ
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
अखिल विश्व गायत्री परिवार, युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के आव्हान पर धार जिले में 2026में आयोजित होने वाले वंदनीया माताजी श्रीमती भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी समारोह के उपलक्ष में विशाल ज्योति कलश यात्रा ग्राम साजोद मे निकलने के बाद , राजोद में ज्योति कलश यात्रा लनगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मां विश्वेश्वरी मंदिर रानी खेड़ी पहुंची जहां मां गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन किया गया , ज्योति कलश यात्रा धार जिले के जिला समन्वयक हीरालाल पाटीदार, एवं सरदारपुर तहसील के समन्वयक जीवनलाल पाटीदार, मनावर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी विजय सिंह सोलंकी के सानिध्य में निकाली गई । ग्राम साजोद व राजोद के नगर वासियों ने भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया व ज्योति कलश की पूजन अर्चन आरती की उसके पश्चात दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ, इस आयोजन में जिला समन्वयक द्वारा गुरुदेव के संदेश से सभी श्रद्धालुओं को अवगत कराया , मयसंगीत के प्रज्ञा गीत प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने आनंद लिया ।ग्राम राजोद -साजोद में सरदारपुर तहसील के गायत्री परिवार के कई परिजन सम्मिलित हुए। सरदारपुर तहसील में ज्योति कलश यात्रा की सभी परिजनों ने विदाई दी उसके पश्चात ज्योति कलश का बदनावर तहसील की यात्रा के लिए प्रस्थान हुआ। गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक जीवनलाल पाटीदार ने तथा गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज उपाध्याय ने ग्राम राजोद साजोद व रानी खेड़ी के एवं आसपास के क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने पर व धर्म एवं पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए धन्यवाद दिया तथा इस यात्रा में बाहर से आई हुई टोली एवं उनके द्वारा किए गए आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।