मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में एक नवाचार प्रेरक संवाद, प्रतिभा के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय में पूर्व के ऐसे विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने खेल, चिकित्सा, कानून, व्यापार एवं शासकीय सेवाओं में उपलब्धियां हासिल की हो।

कार्यक्रम का प्रारंभ संकुल प्राचार्य प्रीति कहार, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक द्वारा दीप प्रज्वालित कर किया गया विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं ईशा साहू,एमबीबीएस,सामिया, एमबीबीएस ,सावित्री लोधी, एमबीबीएस
,अदिति राघव, डॉक्टर ,प्रवीण नायक, मेडिकल ऑफिसर ,शिवानी नायक, एलएलएम ,पीयूष अग्रवाल, बिजनेसमैन
को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया उनको प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए एवं वर्तमान में अध्यनरत छात्र छात्राओं को प्रेरणा के तौर पर बताया गया कि इस विद्यालय में पड़कर जब यह बच्चे सफलता के उत्कर्ष को छू सकते हैं, तो आप भी इनकी तरह सफलता प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर अमित राघव, राजेश्वरी लोधी, मुन्ना लाल अहिरवार, बहादुर सिंह नायक, मनोज पवार, डॉक्टर पलक पटेरिया, सीताराम साहू सहित समस्त शिक्षक और गांव के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।