रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग पर देर रात काबू पाया जा सका है ।आधा दर्जन से ज्यादा दमकल आग बुझाने में लगी रही जिनमें नगरपालिका समेत HEG वर्धमान कम्पनी कि दमकले भी शामिल हैं .

अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री रिबोंडेड फोम के गद्दे बनाती है. यह फैक्ट्रीपूर्व इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है. फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया।दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटीं रही। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।इसमें लाखों का नुकसान होने की आशंका है । SDM चंद्र शेखर श्रीवास्तव और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित सतलापुर और मंडीदीप दोनों थाने के थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे।