एक नाबालिक वाहन चलाने पर और 8 मोटरसाइकिल सहित 10 पर बनाए चालान
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज पुलिस ने 1 घंटे में 10 चालान बनाएं। चालानी कार्रवाई से हाईवे 18 पर हड़कम मचा हुआ है।
दीवानगंज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिक बच्चा मोटरसाइकिल चला रहा था उस पर 1000 का चालन बनाया गया। इसके बाद 8 मोटरसाइकिल चालक को रोककर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 8 चालान बनाकर 2700 रुपए वसूल किए। वही एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होने पर 500 रुपए का चालान काटा गया। चार दिन के अंदर ही दीवानगंज पुलिस ने 22 चालान काटे हैं। जिससे समन शुल्क के रूप में 8400 रुपए मिले। कई वाहन चालक विनती करते रहे मगर पुलिस ने जितनी भी गाड़ी रोकी उन सभी के चालान बनाए गए किसी को नहीं बक्शा।

सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रायसेन पुलिस 8 सितंबर से 22 सितंबर तक पूरे रायसेन जिले में विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी थाना क्षेत्र में 15 दिवसीय अभियान में तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग व बिना कागजों के जैसे लाइसेंस, फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। बढ़ते सड़क हादसों और इनमें से हो रही मौतों को देखते हुए यह कार्रवाई कि जा रही है। चालानी कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी,दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश सिंह राजपूत ,संदीप सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।