Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कांग्रेस का प्रदर्शन: महिलाओं ने गाया महंगाई डायन खाए जात हैं गाना

0 517

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर महिला कांग्रेस के तत्वाधान में शहर में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस एक्टिव मोड़ पर है। सीहोर महिला कांग्रेस ब्लाक के तत्वाधान में सोमवार को शहर के गंज में महिलाओं के द्वारा महंगाई को लेकर प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बाई के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ यहां पर मौजूद महिलाओं ने गाना भी गाया। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश लडकी हूं लड़ सकती हूं को देश भर की महिलाओं तक पहुंचाने का क्रम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल के निर्देश पर मिला है। इसको लेकर हमारी जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के आह्वान पर सीहोर ब्लाक के द्वारा आयोजन किया गया था।
कांग्रेस के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर देश में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे देश को महंगाई का तोहफा दिया है। जरूरत की हर चीज़ महंगी हो चुकी है। एक तरफ रिपोर्ट आ रही है की देश की 50 प्रतिशत आबादी की आमदनी 13 प्रतिशत से अधिक घट गई है। शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई बढ़ाकर मुनाफाखोरी में लगी हुई है। गरीबों को भगवान भरोसे छोड़कर देश के चुनिंदा अमीरों की तिजोरियां भरने वाले फैसले लेने वाली मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिये भजन भी गाए। जहां बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद थीं। प्रकोष्ठ के महासचिव हरीश आर्य ने कहा कि बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर नजर आएंगी। शहर महिला कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से शहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराएंगी। साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में आम जनमानस को एकजुट भी करेंगे जिससे सरकार बैकफुट पर आए और महंगाई पर लगाम लगाए।

ढोल मंजीरे के साथ निकाली जाएगी रैली

महिला कांग्रेस की ओर से शुरू किए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ढोलक, नगाड़े, मंजीरे और अन्य संसाधनों को साथ लेकर गली-गली निकलेंगी। महंगाई के विरोध में गीत गाते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा और नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा की पोल खोली जाएगी। इतना ही नहीं लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और पार्टी के लिए समर्थन भी जुटाया जाएगा। महिला कांग्रेस के साथ ही क्षेत्र के कांग्रेस नेता तारा यादव, धर्मेन्द्र रेकवार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811