मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा कोई सा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन 4 से 5 दुर्घटनाएं नहीं हो रही हो रही हों। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चोड़ी कारण नहीं किया जा रहा है। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण रोड का सकड़ा होना है।
मंगलवार को भोपाल से विदिशा जा रहा ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे ट्रक रोड से नीचे उतरने से बाल बाल बच गया। नहीं तो आज फिर बड़ी अनहोनी हो जाती।
बता दें कि जिस जगह स्टेरिंग फेल हुआ है उसी के पास 5 फीट गहरी खाई जहां पर ट्रक पलट सकता था।

बालमपुर घाटी पर भी आज बार-बार जाम की स्थिति बनी। बालमपुर घाटी पर तीन ट्रक पहले से ही खराब खड़े हुए हैं। जिससे वाहन चालको को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बालमपुर घाटी पर आए दिन कोई ना कोई ट्रक खराब होकर खड़ा हो जाता है जिससे बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।