मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज जमुनिया पंचायत के गांव कायमपुर में इन दिनों तेंदुआ का मूवमेंट देखा जा रहा है। ग्रामीनो ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम लगभग 4 बजे शाम को तेंदुआ ने भूरा सिंह सहरिया पिता नवल सिंह सहरिया की गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। जिससे बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था बाद में उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी तेंदुआ का मूवमेंट कायमपुर के जंगलों में देखा गया है पहले भी कायमपुर गांव के निवासी पीतामसिंह राजपूत और नवल सिंह के पशुओं का भी तेंदुआ शिकार कर चुका है। कायमपुर गांव से ही लगकर घना जंगल पड़ता है यह जंगल कई किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है इसी जंगल में तेंदुआ का मूवमेंट हर कभी देखने को मिलता है।
वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले ही अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को जंगल में समूह बनाकर बातचीत करते हुए जाने का अनाउंसमेंट किया था आगे कहा था ज्यादा देर रात तक जंगल में अपने जानवरों को ना छोड़े। सभी ग्रामीण अपने जानवरों को घर के अंदर बांधकर रखें।