Let’s travel together.

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, घरों को पहुंचा रहे नुकसान

0 88

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 
दीवानगंज में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। बंदर भारी नुकशान कर रहे। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। दीवानगंज गांव में लगभग एक महीने पहले दो दर्जन से अधिक बंदरों का झुंड पहुंच गया है जो पूरे गांव में आतंक मचा रहा है। साथ ही बंदर कच्चे घरों भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के डर से बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वही बंदर छतों पर लगे नल, टोटी, डिश, बिजली के तार, बर्तन, कपड़े सहित कई सामानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण इकट्ठा होकर बंदरों को खदेड़ने का प्रयास करते हैं तो बंदर उन पर टूट पड़ते हैं और डर से लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। गांव निवासी चंगू पाटकर ने बताया कि लगभग एक महीने से यह बंदर गांव में आए हुए हैं गांव के अगल-बगल किसी गांव में बंदरों का आतंक नहीं है लेकिन दीवानगंज गांव में बंदर इतना नुकसान कर रहे हैं जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा है, वही छत पर बैठी महिलाओं और बच्चों को बंदर काफी परेशान कर रहे हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। बंदर घरों में रखे सामान व बिजली के तारों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। दिनेश साहू ने बताया कि इन दिनों बंदरों के आतंक से पूरा गांव परेशान है। गांव में आने जाने वाले लोग बंदरों के आतंक से भयभीत हो रहे हैं। दुकानदार नरेश साहू ने बताया कि बंदरों का झुंड जब आता है तो बहुत अधिक नुकसान करता है। दुकान में रखा सामान भी बंदर उठा ले जाते हैं और लोग इधर-उधर उसे खदेड़ते रहते हैं लेकिन बंदर गांव छोड़कर बाहर नहीं जा रहे हैं।
वहीं प्राथमिक कन्या शाला दीवानगंज के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं उन बच्चों को इन बंदरों से काफी डर लगता है वह बच्चे क्लास रूम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। स्कूल ग्राउंड में जब बच्चे खाना खाते हैं। तो बंदर उनकी रोटियां उठा ले जाते हैं जिससे बच्चे डरे और सहमे रहने लगे हैं। शिक्षकों ने बताया है कि इन बंदरों से हम काफी परेशान हो गए हैं पूरे दिन स्कूल में धमा चौकड़ी करते रहते हैं जिससे बच्चे डरे रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811