सलामतपुर रायसेन । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान जागृति संगठन मुख्यालय ठाकुर केसरी सिंह भवन सलामतपुर मे ध्वज रोहण किया गया ध्वजा रोहण नरोदा के वरिष्ठ कृषक ठाकुर राजेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने कहा कि आजादी बहुमूल्य है इसे बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है देश में सदभाव समभव के साथ काम करने की आवश्यकता है सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए शिक्षा और कर्म पर हमें विश्वास करना चाहिए देश आज लहू नहीं मांग रहा बल्कि आपका कर्म मांग रहा है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को इस अवसर पर याद किया गया

इस अवसर पर किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव कार्यालय प्रभारी विजय चौक से कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राजपूत जमुना प्रसाद लोधी बशीरुद्दीन जी कन्हैयालाल चौरसिया रूप सिंह ठाकुर हिम्मत सिंह मीणा तुलसीराम लोधी जाहिद मोहम्मद नारायण सिंह मीणा मलखान सिंह ठाकुर, उपेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश मीणा पूर्व सरपंच ठाकुर सतीश सिंह मदन लोधी मलखान सिंह मीणा शंकर मेहरा मकसूद खान कमल सिंह राजपूत दिलीप सिंह राजपूत मोहन सिंह राजपूत प्रेम सिंह राजपूत पवन सिंह राजपूत मोहम्मद ताजवर, निरंजन सिंह ठाकुर, खूब सिंह शाक्य, जीवन सिंह यादव, गुड्डू मेहरा सोरभ शर्मा सहित अन्य किसान और नागरिक भी उपस्थित रहे