Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर फिर हुआ हादसा ,सोयाबीन से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पीछे रिवर्स होते हुए पलटा

0 119

– ड्राइवर व क्लीनर ने कूद कर बचाई अपनी जान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पर स्थित बालमपुर घाटी पर मंगलवार देर घाटी चढ़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होते हुए 10 फीट गहरी खाई में पलट गया। जिससे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को मामूली सी चोट आई है।
ट्रक ड्राइवर सफीक खान निवासी राहतगढ़ ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 0297 में सागर से सोयाबीन भरकर इंदौर जा रहे थे। मंगलवार देर रात 1 बजे के लगभग बालमपुर घाटी पर चढ़ते वक्त ट्रक पीछे रिवर्स होने लगा मैंने काफी ब्रेक लगाए मगर ट्रक में ब्रेक नहीं लग पाए और खाई में पलट गया। मैंने और क्लीनर ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई नहीं तो बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी ही एक ऐसी घटी है जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ज्यादातर बालमपुर घाटी पर ट्रक, ट्राला पलटते हैं।
8 महीने के अंदर ही जहां पर मंगलवार को ट्रक पलटा है इसी खाई में अभी तक 5 ट्रक ,ट्राला पलट चुके हैं। कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर एक ट्राला और ट्रक खाई में जाने से बाल बाल बचे थे। बालमपुर घाटी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ज्यादातर अत्यधिक लोड वाले ट्रक घाटी चढ़ नहीं पाते हैं जिससे उनके ब्रेक फेल हो जाते हैं दूसरी तरफ उतरते समय भी कई ट्रैकों के ब्रेक नहीं लग पाते हैं जिससे ट्रक सीधे खाई में जाकर पलट जाते हैं बालमपुर घाटी पर दो अंधे मोड़ पढ़ते हैं इन्हीं मोड़ों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं होती हैं। जबकि एमपीआरडीसी द्वारा बालमपुर घाटी को 6 महीने पहले ही दोनों साइट तरफ चार-चार मीटर चौड़ा कर दिया गया है। ताकि दुर्घटनाएं रूक सके। मगर इसके बावजूद भी दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बालमपुर घाटी से लेकर हाईवे 146 तक 2 महीने में 40 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें से 30 लोग घायल हुए हैं तो तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। भोपाल भानपुर से लेकर हाईवे 146 तक टू लेन रोड होने के कारण अत्यधिक दुर्घटनाएं होती है। भोपाल से ज्यादातर वाहन सागर, अशोकनगर, बिना ,विदिशा, साँची,गंजबासौदा आदि महानगरों के लिए इसी मार्ग को चुनते हैं क्योंकि यह मार्ग पास पड़ता है। ,बालमपुर, देहरी, दीवानगंज, कुल्हाड़िया, सलामतपुर, बरखेड़ी , सूखीसेवनिया, आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड पर ट्रैफिक अत्यधिक हो गया है जिस कारण दुर्घटना में दिन दिन इजाफा होता जा रहा है 40 किलोमीटर मार्ग को फोर लाइन में तब्दील नहीं किया गया तो आने वाले समय में दुर्घटनाओं में इजाफा होगा इसलिए सरकार को इस रोड को फाइल लाइन में तब्दील कर देना चाहिए ताकि आसपास के ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिल सके। कई गांव के लोग इस मार्ग को फोर लाइन में तब्दील होने का कई वर्षों से इंतजार कर रहे है। अनिल साहू ,राकेश कुशवाहा ,मुकेश नायक, सुरेश साहू ,बादाम विश्वकर्मा, मुकेश साहू,चंदमोहन तिवारी, अमितपाल राघव, यदि लोगों का कहना है कि इस मार्ग से भोपाल विदिशा तक जाने में हमें हमेशा डर बना रहता है कि कहीं दुर्घटना ना हो जाए क्योंकि कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन नहीं टूटती है। रोड क्रॉस करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओवरटेक तो कई किलोमीटर तक कर ही नहीं सकते क्योंकि सामने से दूसरा वहान आ जाता है। पहले इस रोड से 8 से 10 हजार वाहन निकलते थे लेकिन अब 10 से 12 हजार वाहन रोज निकल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811