मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में ग्राम छोला, वनखेडी, केमखेडी, सत्ती बांसिया मुशकावाद, भवंरखेडी कालीटोर पिंपरई मुनारा मुड़ियाखेड़ा शाहिद अन्य गांवों से अध्ययन करने के लिए आने जाने वाले 54 छात्र छात्राओं को बुधवार नि:शुल्क साईकिल का वितरण की गई। जिसमें कक्षा नवमीं के 45 छात्र-छात्राओं को तो कक्षा छठवीं की 9 छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरित की गई।

साइकिल मिलते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल की छुट्टी के बाद सभी छात्र-छात्राएं खुशी खुशी अपने घर के लिए निकले। साइकिल वितरित का कार्यक्रम शाला परिसर में किया गया जिसमें पालक जन, प्रतिनिधि , शिक्षक सहित छात्र छात्राएं मौजूद रही।