मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित है। छात्र-छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था
छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए दीवानगंज ग्राम पंचायत द्वारा कच्चे रास्ते पर मुरम डलवाई गई। ताकि पढ़ने वाले बच्चों को सुविधा मिल सके।
बता दें कि 3 दिन पहले ही MPTODAY NEWS ने रास्ता खराब होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

इसी रास्ते से होकर दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद, काली टोर,पिपरई, बसिया, सत्ती , मुनारा, केम खेडी, सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव के बच्चे छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चे कच्चे रास्ते से होकर स्कूल जाते है।
रास्ते में जगह-जगह गड्ढे में पानी भरा रहने के कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के रोज कपड़े खराब हो जाते थे। स्कूल जाने वाले बच्चों को घर जाकर रोज ड्रेस धोना पड़ता था लेकिन अब पंचायत द्वारा मुरम डलवाने से काफी हद तक बच्चों को सुविधा मिलने लगेगी।

दीवानगंज सरपंच ने बताया की यह रास्ता काफी पुराना है ज्यादातर गांव के बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं दो बार विधायक निधि से इस रास्ते को बनवा दिया गया है लेकिन 150 मी कच्चा रास्ता अब भी रह गया है। रास्ता बनाकर इस रास्ते को पक्का बनाने की कोशिश करेंगे।