Let’s travel together.

पहली डिलेवरी में एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म, परिवार वाले बोले- घर में आई गंगा, यमुना और सरस्वती..

0 885

विजय सिंह राठौड़

MP: आगर मालवा के कछिया गांव के रहने वाली 22 वर्षीय एक महिला ने प्रथम प्रसव के सातवें महीने में 3 बच्चियों को जन्म दिया, तीनों बच्चियों के जन्म से पिता और परिवार वाले खुश हैं ।वे तीनों बच्चियों को गंगा यमुना सरस्वती कह कर पुकार रहे हैं।

आगर मालवा में 22 वर्षीय माया बाई ने तीन बेटियों को जन्म दिया और तीनों बच्चियां स्वस्थ हैं डॉक्टरों का कहना है सातवें महीने में ही बच्चियों को जन्म हुआ है । इसलिए वह थोड़ी कमजोर है जिन्हें SNCU वार्ड में विशेष देखरेख में रखा गया हैं।

जिले के कछालिया बड़ोद गांव की रहने वाली माया को अचानक से प्रसव पीड़ा हुई परिजनौ द्वारा आगर में माँ पितांबरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके डिलीवरी करवाई गई।


मा पितांबरा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि देर रात 1:00 बजे महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया है तीनों स्वस्थ हैं, महिला की पहली डिलीवरी थी 9 महीने की जगह सातवे महीने में ही महिला को डिलीवरी पेन शुरू हो गया नॉर्मल डिलीवरी ऐसे में करना सही नहीं था , इसलिए ऑपरेशन करना पड़ा ।
पितांबरा अस्पताल के डायरेक्टर भूपेंद्र गुर्जर ने बताया कि तीनों बच्चियों के साथ उनकी मां भी स्वस्थ हैं, सात माह में डिलेवरी होने से बच्चों का वजन 1290 ग्राम, 1350 ग्राम और 1420 ग्राम है परिवार के लोग बहुत खुश हैं पिता शिवनारायण ने बोले बेटियाँ तीन देवियों के रूप में घर में आई है । जिन्हें मेरे परिजन गंगा यमुना सरस्वती कह कर पुकार रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811