मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएमश्री माध्यमिक साला दीवानगंज में रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी बनाने का सामान और मेंहदी विद्यार्थी घर से ही लेकर आए थे। छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक मेहंदी कला का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्लास 5 से 8 के सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक से एक मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। राखी मेकिंग और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर मेहंदी के डिज़ाइन बनाई गई।

ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में संस्कार और कला के विकास को बढ़ावा देता है। अच्छी मेहंदी लगाने वाले और राखी की अच्छी डिजाइन बनाने वाले छात्राओं को शिक्षकों को द्वारा बधाई दी गई। इस मौके पर हेड मास्टर प्रीति आठिया, शिक्षिका अनुराधा ,दीपाली , ऊमा,गीता सहित अन्य शिक्षक और छात्राएं मौजूद रही।