Let’s travel together.
nagar parisad bareli

संकल्प से सिद्धि की यात्रा जारी है विश्व में भारत की साख बढ़ी है, विश्व भारत की ओर देख रहा है:आशीष दुबे

0 125

रिपोर्ट-धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी, महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, शिवशंकर कुशवाहा की उपस्थिति रही।


प्रदेश मंत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन को संकल्प को पूरा करने का कार्य किया गया। बीते 8 वर्षों से प्रधानमंत्री के नेतृत्व सरकार गरीब कल्याण के सबसे बड़े संकल्प से सिद्धि में जुटी हुई है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी,लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, स्वच्छता मिशन, स्वामित्व योजना, उजाला, आयुष्मान इत्यादि योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है।कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी देश ने हल किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 1.22 करोड़ आवास स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2.3 करोड़ आवास स्वीकृत हुए, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11.22 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया, हर घर, नल से जल योजना के अंतर्गत 6.2 करोड़ नए आवासों को पिछले 3 वर्षों में नल के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 29.6 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को ऋण का वितरण का कार्य सराहनीय कदम रहा।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3.2 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई गई। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक टीके मुफ्त में लगाए गए। 8,727 जन औषधि केन्द्रों पर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले 8 वर्षों में 15 एआईआईएमएस खोले गए पिछले 8 वर्षों में लगभग 200 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए।
किसान कल्याण और उन्नति के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.82 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 37.52 करोड़ आवेदनों को बीमाकृत किया गया,3 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड आवेदकों को 3.4 लाख करोड़ रुपए के क्रेडिट का लाभ मिला।
देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई,पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत 1.32 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।
महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए। जन धन खातों के माध्यम से 25 करोड़ महिलाएं बैंक से जुड़ी और स्वावलंबी बनी, 75 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 8 करोड़ महिला उद्यमियों को जोड़ा गया। सवैतनिक मातृत्व अवकाश को 26 सप्ताह तक बढ़ाया गया। सेना व सैनिक स्कूलों में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया। पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत लगभग 68% लाभार्थी महिलाएं हैं।
अधोसंरचना के क्षेत्र में पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया गया, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की गति में 208% की बढ़ोतरी की गई। 2013-14 में 12 किलोमीटर प्रतिदिन से आज 37 किलोमीटर प्रतिदिन हुई उडान योजना के अंतर्गत 87 लाख लोगों को हवाई यात्रा का उपयोग करने में सक्षम बनाया। 80 नए हवाई अड्डों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 27 शहरों में 63 किलोमीटर प्रति वर्ष की गति से मेट्रो रेल का निर्माण किया जा रहा है। 4.46 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए।
उत्तर पूर्व में हिंसा को समाप्त करने के लिए विभिन्न विद्रोही समूहों के साथ प्रमुख शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत के सर्वाधिक लंबाई वाले रेल एवं सड़क पुल बोगीबील पुल और जिरीबाम-तुपुल-इंफाल रेलवे लाइन पर दुनिया के सबसे ऊंचे गईट रेल पुल का निर्माण पूरा हुआ। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कम हुई। वर्ष 2018 में घुसपैठ 143 थी जो वर्ष 2021 में सिर्फ 28 तक रह गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू कर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का सम्मान किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का नवीकरण किया। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर का भारत में एकीकरण किया। नागरिकता संशोधन कानून को लागू कर पड़ोसी देशों में रह रहे प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को राहत पहुंचाई। ट्रिपल तलाक की प्रथा का अंत कर मुस्लिम महिलाओं को राहत पहुंचाई गई। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टॅच्यू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित किया। भगवान बिरसा मुंडा के संग्राहलय का निर्माण किया एवं उनकी जन्मतिथि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस
के रूप में घोषित किया इस तरह संकल्प से सिद्धि की यात्रा जारी है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811