Let’s travel together.

जान जोखिम में डालकर जबरन निकला , बाइक सहित तेजधार में बहते -बहते बचा

0 164

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
लगातार तेज बारिश से नदी नाले उफान पर है ओर रपटे पर पानी बढ़ने से आवागमन बंद होने के बावजूद ही कुछ हठधर्मी युवक नहीं मान रहे हैं और जबरन निकलने के प्रयास में अपनी जान दाब पर लगा रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला आज दोपहर करीब 3 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 1 ईदगाह के पास से निकले माला फाटक -चँदोरिया मार्ग पर देखने को मिला। जब एक युवक लोगों के द्वारा रोके जाने के बाद भी नहीं माना और जबरन बाइक सहित इस मार्ग से निकलकर दूसरी तरफ निकला तो वह पानी की तेजधार में मय बाइक के बहता हुआ चला गया ।

ये तो गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद वह एवं उसकी बाइक बड़े पत्थर में अटककर रुक गई अन्यथा अनहोनी होने से कोई नही रोक सकता था।
रपटे पर मौजूद लोगों ने उसे रुकने का बहुत कहा लेकिन वो नहीं माना था और अपनी बंद हो गई बाइक को उठाकर पैदल ही दूसरी तरफ निकलकर चला गया।
बताया गया है कि वो सिलतिरा गांव का रहने वाला है जो बेगमगंज किसी काम से आया था और वापिस अपने घर जाने की जल्दी में था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811