Let’s travel together.

अनुपयोगी पॉलीथिन से बनेगी सीडबॉल

0 36

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार द्वारा एक लाख से ऊपर दूध की अनपयोगी थैलियों को एकत्रित कराकर उनमें विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार वृक्षों की पौध तैयार की ओर फिर उन्हें विभिन्न धार्मिक स्थलों , श्मशान भूमि , शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रोपण कराए जाने के बाद उक्त पौधों से निकाली गई पॉलीथिन को कबाड़ में बेचकर उससे 25 हजार सीट्स बॉल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

वनपरिक्षेत्राधिरी अरविंद अहिरवार का प्रकृति से जुड़ाव एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न स्तर पर काम करने की अलख जगाई जा रही है।इसको लेकर उनके द्वारा रोजाना नित्य नए-नए प्रयोग कर अनूठी पहल की जा रही है।

इस सप्ताह उन्होंने एक नई पहल करते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित किया कि जिन स्थानों पर बड़े पैमाने में पौधारोपण हो रहे हैं वहां से पौधारोपण के बाद बचने वाली काली पन्नी एवं दूध की अनपयोगी थैलियों को पर्यावरण मित्र या पौधरोपण करने वाले व्यक्ति वहीं पर आसपास फेंक कर चले जाते हैं। जिसके कारण पन्नी वहीं आसपास मिट्टी में मिलकर मिट्टी को उर्वरकता से वंचित करके उस स्थान को बंजर बना देती है। मिट्टी के साथ फिर नदी नाले में जाकर पानी की निकासी में अवरोध पैदा करती है ।

रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि उनकी पहल पर वन अमले द्वारा गांव-गांव एवं सभी जगह हुए पौधोंरोपण के बाद निकलने वाली पन्नी ( पॉलिथिन ) को एकत्रित कर वापस रेंज बुला लिया गया है ।उन्हें एकत्रित कर उसे कबाड़ी को बेंच दिया जाएगा ।
उसके बाद उससे जो पैसा Grocery होगा , उसे पैसे से विभिन्न प्रजाति के पौधों की 25 हजार सिट्स बाल तैयार करके उनका मैदानी इलाकों एवं बंजर पड़ी भूमि पर उपयोग किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811